शिमला रिज मैदान पर स्थापित होगी स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा,वीरभद्र सिंह फाउंडेशन उठाएगी खर्च

Himachal News

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा जल्द रिज मैदान पर स्थापित होगी। 23 जून को वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर इसकी नींव रखी जाएगी। प्रतिमा लगाने का सारा खर्च राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन उठाएगी।

कैबिनेट मंत्री और स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के सपुत्र विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को पत्रकार वार्ता कर जल्द मूर्ति स्थापित करने की बात कही उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह प्रदेश के छे बार मुख्यमंत्री रहे और उनका प्रदेश के लिए बहुत बड़ा योगदान है। उनके विकास कार्य को आगे ले जाने के लिए राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन का गठन किया गया है और इस फाउंडेशन के तहत प्रदेश में शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रो में कार्य किए जाएंगे इसमें अभी चार सदस्य बनाए गए हैं और आने वाले समय में पूरे प्रदेश में इसका विस्तार किया जाएगा ओर बुद्धिजीवी लोगो को इसके साथ जोड़ा जाएगा। यह फाउंडेशन पूरी तरह से गैर राजनीतिक होगी।

वहीं उन्होंने कहा कि फाउंडेशन द्वारा 23 जून को राजा वीरभद्र सिंह के जन्मदिन के मौके पर रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा की नींव रखी जाएगी जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा और प्रतिमा लगाने का पूरा खर्च फाउंडेशन उठाएगी। प्रतिमा दौलत सिंह पार्क में हिमाचल निर्माता यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा के साथ स्थापित होगी।

उन्होंने कहा कि हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु ने सरकार की ओर से इस प्रतिमा को लगाने की बात कही थी लेकिन इस प्रतिमा पर जो भी खर्च आएगा वह फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। इसके लिए आम जनता का सहयोग भी लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *