*विश्व चक्षु बोले गरीब वर्ग न्याय से हो जाएगा वंचित*

Himachal News

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर रहे एडवोकेट विश्व चक्षु ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर करारा हमला बोला है।

विश्व चक्षु ने कहा कि कांग्रेस सरकार अब हाथ-मुंह धोकर लूट-घसोट की नीति पर उतर आई है। अब प्रदेश में जन कल्याणकारी सरकार की बजाय लूटेरों की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि आम-गरीब लोगों के छोटे से राजस्व कार्यों के लिए भी अपने जेबें लूटाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आखिर एक साधारण राजस्व आवेदन करने पर छह रुपए की टिकट के बजाय अब सीधे तीन गुणा से भी अधिक 20 रुपए की वसूली की जा रही है। जबकि एक नकल की फोटोप्रति जो कि बाजार में भी डेढ़ से दो व तीन रुपए में मिलती है, उसके सरकारी दाम 20 रुपए तय कर दिए गए हैं। ऐसे में आम व्यक्ति को अपनी राजस्व जमीनी दस्तावेज में इंतकाल, मुंसाबी व अन्य प्राप्त करने पर प्रति पेज के हिसाब 20 रुपए व एक दर्जन पेज होने पर 300 से 400 रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं, जबकि ततीमा की साधारण कागज पर नकल के ही 50 रुपए वसूले जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से सवाल उठाया है कि आम लोगों से लूटी जा रही राशि को आखिर कांग्रेस सरकार कहां खर्च रही है। राजस्व सहित साधारण कार्यों के आवेदन के शुल्क में ही सीधे पांच से 10 गुणा व इससे भी अधिक बढ़ौतरी कर दी गई है। जबकि दूसरी तरफ सरकार की आर्थिक स्थिति का दूसरे ही दिन रोना रोया जा रहा है। प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी ने भाजपा की ओर से सरकार से श्वेत प्रपत्र जारी करने की मांग को जोर-शोर से उठाया है। जिससे आम लोगों के साथ हो रहे लूट को रोकने का काम किया जा सकें।

विश्व चक्षु का कहना है कि ऐसे हालातों को देखते हुए अब गरीब वर्ग न्याय से ही वंचित हो जाएगा। प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एवं पूर्व सीएम के मीडिया कोर्डिनेटर अधिवक्ता विश्व चक्षु ने जिला मुख्यालय धर्मशाला के लोगों व बुद्धिजीवि लोगों ने आम आवेदन व राजस्व दस्तावेजों की फीस में हुई बढ़ौतरी को लेकर मुद्दा उठाया है। जिस पर उन्होंने तुंरत कार्रवाई करते हुए प्रदेश मुख्यमंत्री व राजस्व मंत्री को इस संबंध में प्रपत्र लिखकर तीन से छह गुणा बढ़ौतरी किए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं।

विश्व चक्षु ने कहा कि प्रदेश में अब लोगों को राजस्व कार्यों के लिए जेबें ढीली करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। झूठी गांरटियों व मित्रों को खुश करने के चक्कर में कर्ज़ में डूबी प्रदेश की दुक्खू सरकार स्टांप ड्यूटी बढ़ाकर आम लोगों को लूटने का खेला कर रही है। स्टांप ड्यूटी में 10 गुना की बढ़ोतरी की गई है। एडवोकेट चक्षु ने कहा कि इसके साथ ही लीज, गिफ्ट, सेल, समझौता नामा, गोद-पत्रनामा, तबादला, शपथ-पत्र और पारिवारिक व्यवस्था करवाना महंगा हो गया है। इससे प्रदेश की आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

विश्व चक्षु ने कहा कि शपथ-पत्र और नकल लेने के लिए लगाए जाने वाले आवेदनों पर अब तीन गुना ज्यादा स्टांप शुल्क अदा करना पड़ रहा है। नकल के लिए 7 रुपये की जगह अब 20 रुपए, शपथपत्र के शुल्क को 10 से 20 और एग्रीमेंट के लिए अब 50 की जगह 100 रुपए का शुल्क देना पड़ रहा है। साथ ही टाईपिंग और सत्यापित के लिए अलग से शुल्क लोगों को देना पड़ रहा है, जिससे एक साधारण आवेदन ही आम व्यक्ति की दियाड़ी की राशि निगल रहा है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री से सवाल उठाते हुए कहा कि आम लोगों से लूटपाट किए जाने का कार्य जल्द ही बंद करना होगा, अन्यथा भाजपा अब सड़कों में उतरकर धरना-प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *