शिमला में एक युवक ने की आत्महत्या।

Himachal News

राजधानी शिमला में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला छोटा शिमला थाना  के   तहत लोअर पंथाघाटी का है। जहां पर 23 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी।  मृतक की पहचान विक्की शर्मा उम्र 23 साल s/o अमित शर्मा थाना रायवाला देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है।