फतेहपुर विधायक भवानी सिंह पठानिया ने रड़ोह में सुनी जनता की समस्याएँ, बिजली–पानी की दिक्कतों के समाधान का दिया आश्वासन

Himachal News

नूरपुर/रड़ोह। संजीव कुमार


राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया मंगलवार सुबह करीब 11 बजे रड़ोह पहुँचे, जहाँ स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ विस्तार से सुनीं।

स्थानीय लोगों ने रड़ोह क्षेत्र में बिजली और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया। लोगों ने बताया कि लंबे समय से बिजली व पानी की अनियमित आपूर्ति के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक भवानी सिंह पठानिया ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र की बिजली और पानी की समस्या का स्थायी समाधान जल्द करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि—

“आप सभी के आशीर्वाद से ही मुझे दूसरी बार सेवा का अवसर मिला है। आपकी हर समस्या के समाधान के लिए मैं पूरी तरह कृतसंकल्प हूँ।”

विधायक के इस आश्वासन से स्थानीय लोगों में राहत की उम्मीद जगी है।