शिमला में 1.115 किलो चरस बरामद, सिरमौर का युवक गिरफ्तार

Himachal News

शिमला।
जिला पुलिस शिमला द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना देहा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.115 किलोग्राम चरस बरामद की है। इस संबंध में प्राथमिकी संख्या 7/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 12 फरवरी की शाम को गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस की स्पेशल टीम ने नैना कैंची बलग रोड के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके बैग से चरस बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेश कुमार निवासी राजगढ़, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस अवैध नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक तलाशे जा रहे हैं, ताकि पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया जा सके।