तीसा (चंबा)
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा से शुरू हुई इस वॉकाथॉन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। चिट्टे और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के लिए हिमाचल प्रदेश में कोई जगह नहीं है। उन्होंने बताया कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की संपत्तियां भी जब्त की जा रही हैं।
नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज की भागीदारी जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग को अपनी भूमिका निभानी होगी। युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस बुराई से दूर रखना सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में एंटी-चिट्टा रैलियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इनका उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को चिट्टे सहित अन्य नशीले पदार्थों के नुकसान बताना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
नशा तस्करों की सूचना 112 पर देने की अपील
मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि उन्हें अपने आसपास नशा तस्करी या नशीले पदार्थों के कारोबार की जानकारी मिलती है तो वे पुलिस को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दें।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली भट्ट, कांग्रेस महासचिव यश