समीरपुर,
उसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिला एक प्रतिनिधि मंडल,
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत एकत्रित हुए हैं, जो 10 मार्च से 31 मार्च तक पूरे प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य हमारे कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और राष्ट्र सेवा के मूल मंत्र से और अधिक सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर हमारे बीच उपस्थित हैं —
श्री सुनील शर्मा जी, सह संयोजक, गौ वंश सेवा प्रकोष्ठ।
श्री हुकुम सिंह बेस जी, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।
श्री जोगिंदर सिंह जी, उप प्रधान कल्लूर पंचायत एवं कोषाध्यक्ष, भाजपा मंडल नादौन।
सुजानपुर विधानसभा के अंतर्गत दोनों मंडलों का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 13, 14 और 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण हमें पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा के प्रति हमारे संकल्प को और मजबूत करने का अवसर देगा।
आइए हम सभी मिलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के “अंत्योदय” के सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास का संकल्प लें।
आप सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस प्रशिक्षण महा अभियान को सफल बनाएं।