हमीरपुर,
अनुराग सिंह ठाकुर ने चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर सपत्नीक मां बगलामुखी मंदिर और ज्वाला जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
देशवासियों को दी नववर्ष और नवरात्रि की शुभकामनाएं
अनुराग ठाकुर ने विक्रम संवत 2083 और नवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि हमें आत्म-जागरण, शक्ति और राष्ट्र कल्याण की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए तथा देश एक मजबूत और संस्कारित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़े।
धूमल ने भी दिया एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने भी प्रदेशवासियों को हिंदू नववर्ष और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि नवरात्रि शक्ति, साधना और आत्मशुद्धि का पर्व है, जो हमें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और सेवा भाव अपनाने की प्रेरणा देता है।
धूमल ने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा से हिमाचल प्रदेश सहित पूरा देश प्रगति, समृद्धि और खुशहाली के मार्ग पर आगे बढ़े तथा समाज में भाईचारा और शांति बनी रहे।