सोलन में दर्दनाक हादसा: थार गिरने से एमबीबीएस डॉक्टर की मौत, जांच शुरू #teg #HimachalNews

Himachal News

सोलन। सोलन जिले के सुल्तानपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एमबीबीएस डॉक्टर की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान वरुण जोशी (पुत्र योगराज जोशी), निवासी ऊना के रूप में हुई है। वह एमएमयू मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 3:20 बजे उनकी थार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसा सुल्तानपुर मार्ग से मढ़ीघाट रोड पर हुआ।

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में वरुण को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यूक्रेन से की थी एमबीबीएस की पढ़ाई

बताया जा रहा है कि वरुण जोशी ने यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और वर्तमान में कुमारहट्टी स्थित मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। साथ ही मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *