कांगड़ा,
बज्रेश्वरी मंदिर में नवरात्र के ग्रीष्मकालीन पर्व का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के साथ हो गया। बारिश के बावजूद सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे और पूरा परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा।
उपायुक्त ने सपत्नीक किया पूजन
इस अवसर पर हेमराज बैरवा अपनी धर्मपत्नी सहित मंदिर पहुंचे और महाशत चंडी यज्ञ में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया।
श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं पर जोर
उपायुक्त ने नवरात्रों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। उन्होंने कहा कि दूर-दराज और अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी है, और इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
सफाई और व्यवस्था की सराहना
उन्होंने मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था और प्रबंधन कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कांगड़ा जिला ऐतिहासिक मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है, जहां वर्षभर हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
इस दौरान इशांत जसवाल और मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर भी उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुचारू दर्शन व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।