एशियन कुराश कप में कांस्य जीतकर सौरव सुमन ने बढ़ाया हिमाचल का मान

Himachal News

शिमला,

एशियन कुराश कप (सीनियर वर्ग) में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी Saurav Suman ने आज मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu से भेंट की। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 22 मई से 25 मई 2026 तक उज्बेकिस्तान के नुकुस में आयोजित की गई थी।

Saurav Suman वर्तमान में जल शक्ति विभाग में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत हैं और शिमला जिला के मतियाना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर उन्होंने हिमाचल प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने सौरव सुमन को उनकी मेहनत, लगन और उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रदेश के युवाओं को खेलों सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *