शिमला,
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चंबा जिले के बनीखेत के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी दुखद घटनाएं पूरे समाज को झकझोर देती हैं।