पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक

Himachal News

87 वर्ष की आयु में पैतृक गांव त्यारा में निधन, शाहपुर के विकास और जनसेवा में योगदान को किया याद

शिमला,

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मेजर विजय सिंह मनकोटिया का आज प्रातः कांगड़ा जिले स्थित उनके पैतृक गांव त्यारा में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने हिमाचल प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विशेष रूप से कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समाज के कल्याण और आम लोगों की सेवा के लिए मेजर विजय सिंह मनकोटिया द्वारा किए गए कार्य लंबे समय तक स्मरणीय रहेंगे। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया और शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

पांच बार रहे विधायक

मेजर विजय सिंह मनकोटिया हिमाचल प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे। वह वर्ष 1982, 1985, 1990, 1993 और 2003 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।

उन्होंने प्रदेश सरकार में पर्यटन, नागरिक उड्डयन एवं विधि मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। वह 1995 से 1998 तक तथा मार्च 2003 से जुलाई 2004 तक मंत्री रहे।

मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।