जिला शिमला पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति (हि.प्र.) की त्रैमासिक बैठक होटल हेवन, ठियोग में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिमला पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने की। बैठक में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा मुख्य अतिथि तथा जिला शिमला पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भाग चंद चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत थियोग ब्लॉक के अध्यक्ष मोहन दास द्वारा विभिन्न जिलों और शहरी इकाइयों से पहुंचे पदाधिकारियों एवं सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद जिला शिमला संयुक्त संघर्ष समिति के कार्यालय सचिव लायक राम शर्मा ने मंच का संचालन किया। इस दौरान इस वर्ष दिवंगत हुए पेंशनर्स की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
बैठक के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला शिमला पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने इस अवसर को ‘पेंशनर्स संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया। जिला संयोजक मोहन ठाकुर ने उपस्थित सदस्यों को संगठन के आगामी कार्यक्रमों और अभियान को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प भी दिलाया।
पंचायत स्तर तक पहुंचेगा जन-जागरण अभियान
मोहन ठाकुर ने कहा कि प्रदेशभर में चलाए जा रहे ‘जन-जागरण अभियान’ के तीसरे चरण के तहत समिति का लक्ष्य पेंशनर्स को उनके अधिकारों और लंबित मांगों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जिला और राज्य स्तर के पदाधिकारी सभी ब्लॉकों, शहरी इकाइयों तथा पंचायत स्तर तक पहुंचकर पेंशनर्स से संवाद करेंगे।
बैठक में विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों और महासचिवों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे सदस्यता अभियान तथा जन-जागरण कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। पदाधिकारियों ने अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों तक विस्तार देने पर जोर दिया।
लंबित देनदारियों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात
रामपुर ब्लॉक के महासचिव अमोलक राम ने कहा कि जिला शिमला पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से शुरू किया गया जन-जागरण अभियान गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। वहीं कोटखाई ब्लॉक के अध्यक्ष ने कहा कि पेंशनर्स की लंबित देनदारियों का भुगतान होने तक संगठन का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने संघर्ष और धरना-प्रदर्शन जारी रखने की बात भी कही।
बैठक में मशोबरा ब्लॉक के अध्यक्ष रत्न वर्मा, कसुम्पटी के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा, चौहारा-छिड़गांव के अध्यक्ष टीपन ठाकुर, रामपुर शहरी इकाई के ज्ञान भलए, जुब्बल ब्लॉक अध्यक्ष भोपाल ठाकुर, ननकारी के अध्यक्ष रूमीत ठाकुर और शिमला शहरी इकाई के अध्यक्ष मदन शर्मा सहित विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वरिष्ठ नेता ओ.पी. चौहान, जिला शिमला पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भाग चंद चौहान, जिला संयोजक मोहन ठाकुर, मीडिया सलाहकार सैन राम नेगी, प्रेस सचिव लायक राम शर्मा, आयोजन सचिव गोपाल जिलटा, उपाध्यक्ष बुद्धि राम जस्ता, अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा, नरेंद्र शर्मा, देविंदर केवला, रमेश ठाकुर, गुलाब सिंह ठाकुर, कली राम वास्तवन और कोषाध्यक्ष सुदामा शर्मा समेत करीब 126 पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।
बैठक के माध्यम से समिति ने सदस्यता विस्तार और जन-जागरण अभियान को और व्यापक बनाने तथा पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।