मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अस्पताल में उपचाराधीन विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
शिमला
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC), शिमला पहुंचकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। पठानिया इन दिनों अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका कुशल-क्षेम जाना और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कुलदीप सिंह पठानिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।