रोहडू के कांग्रेस नेता जयवर्धन खुराना को अखिल भारतीय कांग्रेस (AICC) ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Himachal News

रोहडू विधानसभा के ढाक गांव पंचायत से संबंध रखने वाले पूर्व युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जयवर्धन खुराना को अखिल भारतीय कांग्रेस के संगठन महामंत्री के सी वेणुगोपाल ने आधिकारिक सूचना जारी कर दिल्ली विधानसभा चुनावों में शकूर बस्ती विधानसभा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

जयवर्धन खुराना पूर्व में सीमा महाविद्यालय NSUI के परिसर अध्यक्ष, हिमाचल विश्विद्यालय के कैंपस प्रेसिडेंट और प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रशासनिक महासचिव की जिम्मेदारी निभा चुके है। इससे पहले उन्हें जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों में पर्यवेक्षक लगाया गया जिसमें उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन और पार्टी के प्रति निष्ठा समर्पण और तजुर्बे के आधार पर नियुक्ति की गई है।