जिला शिमला में 21 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

Himachal News

शिमला

शिमला जिला में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। ये मामला उपमंडल ठियोग के पुलिस चौकी छैला के तहत पेश आया है यहां पर एक मोटर मैकेनिक का काम करने वाले 21 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली है ।

युवक यूपी का रहने वाला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।युवक की पहचान विकल पुत्र सुरेश निवासी बैसोया दुबे कपुरबा, डाकघर बाधार, तहसील व जिला अमेठी यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर देह परिजनों को सौंप दी है और बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।