हिमाचल में बारिश और तूफान का अलर्ट, 7 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ

Himachal News

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने जानकारी दी है कि 4 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 7 अक्टूबर तक प्रदेशभर में देखने को मिलेगा।

5 और 6 अक्टूबर को बारिश और आंधी-तूफान के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 6 अक्टूबर को ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट रहेगा, जबकि शेष जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस अवधि के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वीरवार को प्रदेश के कई हिस्सों में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। कुकुमसेरी में पारा 7.8 डिग्री तक लुढ़का, जबकि सोलन में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई। ऊना में प्रदेश का सबसे अधिक 35.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन दिनों राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से केवल एक से दो डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की कमी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों को सात अक्टूबर तक सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *