शिमला
Bharatiya Janata Party के प्रदेश प्रभारी Shrikant Sharma के शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष Rajeev Bindal, विपिन परमार, संजीव कटवाल, संजय ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्रीकांत शर्मा का यह दौरा आगामी शहरी निकाय चुनावों के मद्देनज़र बेहद अहम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नगर निगम और नगर परिषद चुनावों को लेकर कल प्रबंधन टोलियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा सकती है।
बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा, संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क अभियानों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के चारों नगर निगमों के लिए गठित प्रबंधन टोलियों के साथ अलग-अलग बैठकें भी प्रस्तावित हैं।
इन बैठकों में प्रत्येक क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति, स्थानीय मुद्दों, उम्मीदवार चयन और प्रचार-प्रसार की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के बल पर पार्टी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
भाजपा ने संकेत दिए हैं कि वह शहरी निकाय चुनावों को पूरी तैयारी और रणनीतिक योजना के साथ लड़ने जा रही है। श्रीकांत शर्मा का यह दौरा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।