शिमला में कमरे में मृ”त मिला केंद्रीय कर्मचारी, जांच में जुटी पुलिस

Himachal News

शिमला

राजधानी शिमला में छोटा शिमला थाना के तहत स्ट्रोबेरी हिल में केंद्रीय कर्मचारी अपने कमरे में मृत पाया गया।  व्यक्ति ज्वाइन्ट कमिश्नर सेंट्रल गुड्स एड टैक्स डिपार्टमेंट में कार्यरत था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान रोहित इंदौरा पुत्र रोहताश इंदौरा निवासी रोजवुड अपार्टमेंट द्वारका दिल्ली उम्र 39 साल के रुप में हुई है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया गया है। मौत के कारणों का फिलहाल पता नही चल पाया है