शिमला,
मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu से आज विश्व रेडक्रॉस दिवस-2026 के अवसर पर बच्चों और रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने भेंट की तथा उन्हें रेडक्रॉस का स्टीकर भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी रेडक्रॉस फंड के लिए अंशदान प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों से रेडक्रॉस फंड में उदारतापूर्वक योगदान देने का आग्रह करते हुए कहा कि इस फंड से एकत्रित धनराशि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस संस्था मानवता और सेवा का प्रतीक है, जो आपदा, बीमारी और अन्य कठिन परिस्थितियों में लोगों तक राहत पहुंचाने का कार्य करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे बढ़कर जरूरतमंदों की सहायता के लिए सहयोग करना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके।
इस अवसर पर राज्य रेडक्रॉस सोसायटी, अस्पताल कल्याण अनुभाग की सचिव Dr. Kimi Sood भी उपस्थित थीं।