मुख्यमंत्री से कण्डाघाट क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की, कण्डाघाट को फिर ग्राम पंचायत बनाने की मांग

Himachal News

शिमला। सोलन जिले के कण्डाघाट क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर कण्डाघाट नगर पंचायत को डिनोटिफाई कर पुनः ग्राम पंचायत बनाने की मांग उठाई।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्षेत्र के लोग कण्डाघाट को दोबारा ग्राम पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गुरविन्द्र सिंह, जो ग्राम पंचायत सिरीनगर के पूर्व प्रधान और भाजपा के प्रमुख नेता रहे हैं, अपने लगभग 50 समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी छोड़कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए।

नए शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि वे कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर पार्टी में आए हैं। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *