डीएनए जांच से सुलझा सम्मु आगजनी कांड, चार माह बाद आरोपी गिरफ्तारवैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर भोरंज पुलिस की बड़ी सफलता,

Himachal News

हमीरपुर,

थाना भोरंज के तहत गांव सम्मु में 27 अक्टूबर 2025 को हुई आगजनी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में डीएनए जांच निर्णायक साबित हुई, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार आग लगने की सूचना 112 हेल्पलाइन के माध्यम से मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटनास्थल से बीड़ी का जला टुकड़ा, कटा हुआ दुपट्टा, टूटी कैंची सहित कई अहम साक्ष्य बरामद किए गए, जिन्हें वैज्ञानिक जांच के लिए आरएफएसएल मंडी भेजा गया।

जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण, डंप डाटा और सीसीटीवी फुटेज का भी गहन अध्ययन किया गया। वैज्ञानिक रिपोर्ट आने पर एक संदिग्ध की पहचान हुई। डीएनए परीक्षण में घटनास्थल से मिले साक्ष्य आरोपी स्पर्श पटियाल (19), निवासी तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर के रक्त नमूने से मेल खा गए। इसके बाद पुलिस ने 25 फरवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि यह कार्रवाई भोरंज पुलिस की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *