राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बैजनाथ मंदिर में टेका माथा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Himachal News

कांगड़ा,

राज्यपाल Kavinder Gupta ने आज कांगड़ा जिले के प्राचीन बैजनाथ मंदिर में शीश नवाया और देश व प्रदेश के लोगों की शांति, सुख-समृद्धि तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

राज्यपाल ने मंदिर के आध्यात्मिक महत्व के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि बैजनाथ मंदिर देवभूमि हिमाचल प्रदेश की अटूट आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मंदिर का शांत और दिव्य वातावरण प्रत्येक श्रद्धालु को आंतरिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराता है।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्राचीन मंदिर केवल पूजा-अर्चना के केंद्र नहीं हैं, बल्कि वे भारत की समृद्ध सभ्यता, सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक परंपराओं के महत्वपूर्ण प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल सदियों से लोगों को संस्कृति, आस्था और जीवन मूल्यों के प्रति प्रेरित करते आ रहे हैं।

Kavinder Gupta ने राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भगवान शिव का आशीर्वाद हिमाचल प्रदेश को प्रगति, एकता और समावेशी विकास की दिशा में निरंतर मार्गदर्शन देता रहेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *