शिमला के क्रासिंग बालूगंज मार्ग पर भारी भूस्खलन, भारी भूस्खलन होने के चलते मुख्य सड़क यातायात के लिए बाधित

Himachal News

शिमला
शिमला के क्रासिंग बालूगंज बाईपास पर भारी भूस्खलन हो गया है जिसके चलते यातायात भी अवरुद्ध हो गया है। भारी भूस्खलन होने के चलते मुख्य सड़क यातायात के लिए बाधित हो गई है। गनीमत यह रही कि जब भूस्खलन हुआ तो सड़क पर न तो कोई ट्रैफिक था और न ही कोई पैदल चल रहा है था। भूस्खलन की खबर मिलते ही शिमला पुलिस ने दोनों तरफ बेरिगेटिंग कर दी है। हालांकि भूस्खलन से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन सड़क मार्ग बंद हो गया है। अब सभी वाहनों को वाया चक्कर होकर भेजा जा रहा है।