Himachal /विवाहिता ने पति समेत चार लोगो पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

Himachal News

ऊना :……उपमंडल अंब के तहत की एक विवाहिता ने पति सहित अपने ससुराल के चार लोगों पर दहेज़ प्रताडऩा का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत में आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अंब कस्बे के प्रताप नगर की एक विवाहिता ने पुलिस थाना में दी शिकायत में कहा है कि नवंबर 2021 में उसकी उसकी शादी परमजीत सिंह निवासी सराई तहसील नादौन के साथ हुई थी। शादी के बाद उनका एक बेटा भी है।

 आरोप है कि शादी के करीब दो माह के बाद ही उसकी सास व ननद दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोपों की क्रूरता से तंग होकर उसकी मां उसे गत एक जून को यहां मायके ले आई। आरोपित लोग उसे फोन पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकियां देते हैं। डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि ने की है।