सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई, दो युवक 5.76 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

Himachal News

सोलन,

मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो युवकों को 5.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर देहूंघाट के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक जेन एस्टिलो कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सवार दो युवकों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

मौके पर ही गिरफ्तारी, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस थाना सदर सोलन में NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एफआईआर संख्या 77/2026 (दिनांक 24 मार्च 2026) के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क के अन्य लोग कौन-कौन शामिल हैं।

दोनों आरोपियों को 25 मार्च को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।