शिमला
जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठियोग क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। Theog के रहीघाट बाईपास रोड पर पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7.230 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को खुफिया सूचना के आधार पर संदिग्ध युवक को रोका गया। पूछताछ में उसकी पहचान प्रीतीश (24), निवासी गुजान्दली, तहसील टिक्कर, जिला शिमला के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद होने पर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में पुलिस थाना ठियोग में अभियोग संख्या 56/2026 के तहत NDPS Act की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। साथ ही स्पष्ट किया गया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।