सोलन,
सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र के नेरी कलां में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 90.66 करोड़ रुपये की लागत वाली 12 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने गम्बर खड्ड पर बने डबल लेन आर्च पुल, बीडीओ कार्यालय धर्मपुर भवन और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथा के विज्ञान भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कौशल्या बांध, विभिन्न सड़क उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण परियोजनाओं सहित कई विकास कार्यों के शिलान्यास भी किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में यातायात, शिक्षा और पेयजल जैसी सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।