नशा तस्करी पर चंबा पुलिस का बड़ा प्रहार, SIU ने पकड़ी साल की सबसे बड़ी चरस की खेप, जम्मू-कश्मीर का आरोपी गिरफ्तार

Himachal News

चंबा,
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंबा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस के SIU (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) दस्ते ने इस साल की अब तक की सबसे बड़ी चरस की खेप बरामद करते हुए जम्मू-कश्मीर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार वीरवार शाम SIU की टीम नड्डल–खैरी लिंक रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान शाम करीब 7:15 बजे एक बुजुर्ग व्यक्ति बैग उठाए पैदल खैरी की ओर जाता हुआ नजर आया। पुलिस को उस पर शक हुआ और पूछताछ के लिए रोका गया।


बैग की तलाशी में निकली 5 किलो से ज्यादा चरस

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर व्यक्ति घबरा गया, जिसके बाद उसके बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से 5 किलो 128 ग्राम चरस बरामद हुई। इतनी बड़ी मात्रा में चरस मिलने से पुलिस भी हैरान रह गई।


जम्मू-कश्मीर का निवासी निकला आरोपी

पकड़े गए आरोपी की पहचान
बिशन दास (60 वर्ष) पुत्र बर्फी
निवासी गांव सांधी, डाकघर टप्पर, तहसील बनी, जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर)
के रूप में हुई है।


NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस थाना खैरी में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।


नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

चंबा पुलिस ने साफ किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *