नालागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8.80 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

Himachal News

नालागढ़।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नालागढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 8.80 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नालागढ़ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू नालागढ़ क्षेत्र में सुरेन्द्रा पब्लिक स्कूल के समीप एक युवक मोटरसाइकिल पर चिट्टा बेचने की फिराक में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश दी।

पुलिस टीम ने मौके से अनमोल पुत्र ईसाक, निवासी वार्ड नंबर 7, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, उम्र 25 वर्ष, को मोटरसाइकिल नंबर HP-12E-7630 सहित काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी की मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से 8.80 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।

थाना प्रभारी राकेश राय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *