भारत–नेपाल सीमा से चिट्टे का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

Himachal News

शिमला जिला के पुलिस स्टेशन रोहड़ू की टीम ने नेपाल पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए चिट्टे के मुख्य सप्लायर को भारत–नेपाल सीमा से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और हिमाचल सहित अन्य राज्यों में नशे की सप्लाई से जुड़ा हुआ था। गहन जांच, तकनीकी निगरानी और खुफिया इनपुट के आधार पर करीब 48 घंटे तक लगातार ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद आरोपी को सीमा क्षेत्र से पकड़ लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों तथा सप्लाई चेन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा तथा इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *