शिमला में पत्रकार से धक्का-मुक्की पर गरमाया मामला, सीएम ने लिया संज्ञान

Himachal News

शिमला,

शिमला में पत्रकार के साथ हुई धक्का-मुक्की के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर पत्रकारों ने सीधे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के समक्ष मुद्दा उठाया।

मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना उनके ध्यान में आ चुकी है और आने वाले समय में इस तरह की घटना दोबारा नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया गया था।

SSP शिमला से मांगी जाएगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर एसएसपी शिमला से दोपहर 3 बजे तक रिपोर्ट तलब की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो डीजीपी के आदेशों को लेकर चर्चा चल रही है, उसकी भी पूरी जानकारी ली जाएगी।

सरकार ने दिए निष्पक्ष जांच के संकेत

सीएम सुक्खू ने आश्वासन दिया कि मामले की पूरी जांच करवाई जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद पत्रकारों में नाराजगी देखी जा रही है, वहीं सरकार ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जल्द रिपोर्ट लेने और आवश्यक कदम उठाने के संकेत दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *