धर्मशाला
Sudhir Sharma ने नगर निगम चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए दावा किया कि 200 से अधिक लोग कांग्रेस और एनएसयूआई छोड़कर Bharatiya Janata Party में शामिल हो गए।
सिद्धपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक शेखू की मौजूदगी में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से कई युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की पहली सीढ़ी पंचायत और शहरी निकाय चुनाव हैं, और वर्तमान में जनता कांग्रेस सरकार से निराश है। उन्होंने आरोप लगाया कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस को बूथ स्तर पर कार्यकर्ता तक नहीं मिलेंगे।
भाजपा संगठनात्मक जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार लगातार मजबूत हो रहा है और चुनावों में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।
इस दौरान भाजपा के शहरी मंडल अध्यक्ष डॉ. विशाल नेहरिया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भवनेश चौधरी, महामंत्री चंद्र भारद्वाज सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
निजी स्कूल शिक्षक और युवा भी भाजपा में शामिल
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निजी स्कूलों के अध्यापक और बेरोजगार युवाओं ने भी भाजपा का दामन थामा। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर युवा विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से रोजगार का इंतजार कर रहे युवाओं को निराशा हाथ लगी है।
कांग्रेस पर संगठनहीनता का आरोप
सुधीर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में संगठनात्मक व्यवस्था कमजोर हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक के बिना ही नगर निगम धर्मशाला के पार्षदों के टिकट फाइनल कर दिए गए।