धर्मशाला,
हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा की पुत्री आध्या पंडित ने अमेरिकन यूनिवर्सिटी इन दुबई में अपने स्नातक वर्ग की वैलिडिक्टोरियन (Valedictorian) बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
आध्या पंडित को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, नेतृत्व क्षमता और समर्पण के लिए इंटरनेशनल स्टडीज़ विषय में “आउटस्टैंडिंग स्टूडेंट अवॉर्ड” से भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान विश्वविद्यालय में उनके उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्शन और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
इतना ही नहीं, उनकी असाधारण उपलब्धियों के सम्मान में उन्हें दुबई के शाही परिवार की ओर से गोल्ड चेन (Gold Chain) भी भेंट की जा रही है, जो उनकी उपलब्धि को और अधिक विशेष बनाती है।
आध्या पंडित की इस सफलता को हिमाचल प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।