पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करते हैं क्षेत्रवाद की राजनीति , लोगों की भावनाओं से खेलने का कर रहे प्रयास : विक्रमादित्य सिंह

Himachal News

मण्डी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्षेत्रवाद की राजनीति करते है। क्षेत्रवाद का नारा देकर लोगों की भावनाओं से खेलने का असफल प्रयास करते है। उन्होंने कहा है कि मण्डी संसदीय क्षेत्र के लोगों ने उप चुनावों में भी इसका मुंह तोड़ जवाब दिया था,और इस बार भी ऐसा ही होगा।

आज सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली व बालीचौकी में अपनी चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह ने सराज क्षेत्र में विकास की जो नींव रखी थी वह फलीभूत हुई है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने कभी भी न तो क्षेत्रवाद की कोई राजनीति की और न ही किसी क्षेत्र से कोई भेदभाव। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने इस क्षेत्र के लिये जो भी मांगा वह वीरभद्र सिंह ने दिल खोल कर दिया।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस बार मण्डी संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने एक ऐसी अभिनेत्री को अपना प्रत्याशी बनाया है जिसे न तो कोई समझ है और न ही क्षेत्र की कोई जानकारी। वह आज दिन तक अपना विजन तक नही बता पाई है। केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान कर,इधर उधर की बाते कर लोगों का मनोरंजन कर रही है। उन्होंने कहा कि एक महिला होते हुए ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग करती है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 4 जून को चुनाव हारने के बाद वह अपनी नगरी मुंबई लौट जाएंगी। उन्होंने कहा कि आज वह अपने को मण्डी की बेटी बता कर लोगों से वोट मांग रही है।आपदा के समय इस वेटी ने इस क्षेत्र में किसी की कोई सुध तक नही ली।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने 15 माह के कार्यकाल में सरकारी क्षेत्र में 22 हजार सेअधिक पद सृजित किये है। उन्होंने कहा की भाजपा प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती है।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अब चुनाव के चार दिन शेष रह गए है। उन्होंने भाजपा के किसी भी प्रलोभन से बचने व क्षेत्र के विकास के लिये उन्हें वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें फैसला करना है कि उन्हें यहां से कैसा सांसद चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन Pबहाल कर व महिलाओं को हर महीने 1500 की सम्मान राशि देने की गांरटी को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा न तो कर्मचारी हितेषी ही है और न ही महिला हितेषी। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने महिलाओं को दी जाने वाली 1500 रुपए की इस योजना को बंद करने के लिये चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिये 800 करोड़ का बजट रखा है और प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं को यह राशि 6 जून से मिलनी शुरू हो जायेगी। कांग्रेस जो कहती है उसे हर हाल में पूरा करती है।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह सांसद बनने के बाद वह मण्डी संसदीय क्षेत्र के विकास की नई गाथा को शुरू करेंगे। उन्होंने लोगों से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि वह केंद्र में जाकर किसी भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास की एक नई इबारत लिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *