
हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी से लोगो को राहत मिलने वाली है जल्द ही अब प्रदेश ने मानसून दस्तक देने वाला है। हालांकि 4 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश ने गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है। वहीं, प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। देश में मानसून दस्तक दे चुका है और जल्द ही हिमाचल में भी मानसून दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून 20 से 25 जून तक दस्तक देगा। जिससे प्रदेश में गर्मी से भी राहत मिलेगी। वहीं, मौसम विभाग ने हिमाचल में 2 दिन तक बारिश को लेकर संभावना जताई है। मौसम विभाग शिमला के मुताबिक 7 जून तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। शिमला समेत कई इलाकों में 5 जून की रात को भी बारिश हुई है।हिमाचल प्रदेश में 42.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ऊना सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं, 3 डिग्री सेल्सियस के साथ काजा सबसे ठंडा रहा। वहीं, शिमला में तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 35.1, बिलासपुर में 37.0, हमीरपुर में 36.1, सोलन में 34.0, नाहन में 38.0, केलांग में 16.6, मनाली में 26.6, कुल्लू में 32.2, कल्पा में 22.3, सुंदरनगर में 37.9, कांगड़ा में 39.0 और चंबा में 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।