सुजानपुर टीहरा राष्ट्रीय होली उत्सव के लिए मुख्यमंत्री को दिया गया न्योता

Himachal News

हमीरपुर,

उपायुक्त गंधर्व राठौर ने आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जिला हमीरपुर के सुजानपुर टीहरा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय होली उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। यह ऐतिहासिक उत्सव 1 से 4 मार्च 2026 तक धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सुजानपुर टीहरा की होली प्रदेश के प्रमुख पारंपरिक उत्सवों में शामिल है, जिसमें हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। उत्सव के दौरान लोकनृत्य, लोकगीत, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां तथा स्थानीय उत्पादों के स्टॉल मुख्य आकर्षण रहते हैं।

मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन प्रदेश की विरासत को सहेजने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उत्सव में शामिल होने के प्रति सकारात्मक रुख भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *