ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिए 14.15 लाख, कर्मचारियों के एक दिन का वेतन किया समर्पित

Himachal News

शिमला,

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 14.15 लाख रुपये का योगदान दिया है। बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने यह चेक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भेंट किया। यह राशि बैंक कर्मचारियों के एक दिन के वेतन के रूप में एकत्रित की गई है।

इससे पूर्व भी बैंक द्वारा आपदा राहत कोष में 19.80 लाख रुपये का योगदान दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में उदारतापूर्वक योगदान देना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने प्रदेशवासियों और संस्थाओं से भी अपील की कि आपदा के समय प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आएं।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर तथा बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक मनजीत सिंह गठानिया भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *