डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर CM सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि

Himachal News

राहुल गांधी संविधान बचाने के लिए कर रहे काम, भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप

हिमाचल प्रदेश में आज महापरिनिर्वाण दिवस पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया।

मीडिया से बातचीत में CM सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश में संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं, जबकि “भाजपा सरकार इन संस्थाओं पर कुठाराघात कर रही है”

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने उस दौर में वंचितों, पिछड़ों और दलितों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी, जब समाज में जातिवाद चरम पर था।

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भी डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके देश निर्माण में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विनय कुमार ने पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मैं स्वयं अनुसूचित जाति से हूं और कांग्रेस ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सम्मान दिया है। इसके लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व व राहुल गांधी का धन्यवाद करता हूं।”

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को आज देश और विदेश में अत्यधिक सम्मान के साथ याद किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *