विधानसभा परिसर के बाहर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Himachal News

धर्मशाला।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को कांग्रेस विधायक दल के सदस्यों ने विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर लिए विधायकों ने भाजपा पर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा लगातार कानून-व्यवस्था को मुद्दा बनाकर देशभर में भ्रम का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है, जबकि कई मामलों में समस्या भाजपा के ही कुछ नेताओं के कारण उत्पन्न हुई है।

नेगी ने कहा,
“ये कहते हैं कि लॉ-एंड-ऑर्डर की समस्या है, जबकि असल समस्या भाजपा के विधायकों और पदाधिकारियों से है। देशभर में जो घटनाएं सामने आ रही हैं, उनमें अधिकतर मामलों में भाजपा नेताओं के नाम जुड़े हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि हाल के दिनों में यौन शोषण से जुड़े मामलों में भाजपा नेताओं के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं।
नेगी ने कहा,
“देश में ऐसा कोई प्रदेश नहीं जहां नौकरी देने से लेकर टिकट देने तक के मामलों में भाजपा नेताओं के नाम न आए हों। भाजपा को अपने अंदर फैले इन मामलों पर जवाबदेही तय करनी चाहिए।”

कांग्रेस विधायकों ने मांग की कि भाजपा नेतृत्व इन बढ़ते मामलों को लेकर स्पष्ट जवाब दे और आंतरिक स्तर पर कड़ा एक्शन ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *