शिमला,
Himachal Pradesh Headmasters Cadre Officers Association के प्रतिनिधिमंडल ने आज Sukhvinder Singh Sukhu से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और हाल ही में की गई 834 प्रधानाचार्यों की पदोन्नति के लिए आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस पदोन्नति में 539 हेडमास्टर और 295 प्रधानाचार्य शामिल हैं, जो शिक्षा विभाग में एक साथ की गई अब तक की सबसे बड़ी पदोन्नति मानी जा रही है।
उन्होंने राज्य सरकार द्वारा 151 स्कूलों में CBSE पाठ्यक्रम लागू करने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की तैनाती पारदर्शी तरीके से की गई है, जिससे सभी को समान अवसर मिला है।
प्रतिनिधियों ने कहा कि इन स्कूलों को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक रही है और नामांकन में लगातार वृद्धि हो रही है, जो इस पहल की सफलता को दर्शाता है।
इस अवसर पर एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष डॉ. रत्तन सिंह, महासचिव मुल्ख राज धीमान और वित्त सचिव बहादुर सिंह भी उपस्थित रहे।