हमीरपुर,
हमीरपुर पुलिस में पदोन्नति के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में पदोन्नत पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान दिनेश कुमार को सहायक उप-निरीक्षक (ASI) पद पर पदोन्नति दी गई, जबकि सुरेश कुमार और रविंदर कुमार को मानद सहायक उप-निरीक्षक (Honorary ASI) बनाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके कंधों पर बैज लगाकर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर हमीरपुर पुलिस परिवार ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा विभाग का नाम रोशन करेंगे।