सूचना एवं जन संपर्क विभाग से प्रकाश सहायक राजेश कुमार शर्मा सेवानिवृत्त, 17 साल की सेवाओं को किया याद

Himachal News

शिमला,

सूचना एवं जन संपर्क विभाग में प्रकाश सहायक के पद पर कार्यरत राजेश कुमार शर्मा की सेवानिवृत्ति पर निदेशालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके सेवाकाल के योगदान को सराहा।

राजेश कुमार शर्मा ने विभाग में करीब 17 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कार्यकुशलता, जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया और विभागीय कार्यों में योगदान दिया।

समारोह में विभाग के संयुक्त निदेशक यू.सी. कौंडल ने शर्मा को सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राजेश कुमार शर्मा की कार्य के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने उनके योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखद और खुशहाल जीवन की कामना की।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक ने विभाग की ओर से राजेश कुमार शर्मा को सम्मानित भी किया। समारोह में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनके साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।