HPU के हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरे छात्र की हुई मौत, लॉ की कर रहा था पढ़ाई, किन्नौर का रहने वाला था युवक

Himachal News

शिमला
HPU में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। HPU के हॉस्टल से गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शहीद भगत सिंह छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर किन्नाैर के छात्र की मौत हो गई। मृतक HPU में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। हादसा बीती रात का बताया जा रहा है। मृतक छात्र की पहचान अखिल के रूप में हुई है। रात को ही हादसे की सूचना मिलने पर छात्र को अस्पताल लाया गया । यहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

HPU के चीफ वार्डन आरएल जिंटा ने हादसे की पुष्टि की है। शव का IGMC शिमला में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद शव परिजनों को साैंप दिया जाएगा।