वर्दी में नजर आएंगे पार्षद, तीन कमेटियों में संभालेंगे जिम्मेदारी
शिमला। इस साल होने वाले विंटर कार्निवाल को लेकर नगर निगम और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से आयोजन करने जा रहे हैं। गुरुवार सुबह मेयर सुरेंद्र चौहान ने एडीएम प्रोटोकॉल और पुलिस प्रशासन के साथ बैठक की, जिसमें जिला प्रशासन ने आयोजनों में सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक के बाद मेयर ने सभी पार्षदों के साथ समीक्षा बैठक की और कई बड़े निर्णय लिए।
पार्षद वर्दी में आएंगे – पिछले साल दिए ब्लेज़र अनिवार्य
मेयर ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि
- सभी पार्षद वर्दी यानी ब्लेज़र पहनकर कार्यक्रम में शामिल होंगे
- पूरे आयोजन में पार्षदों की प्रोफेशनल मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी
तीन कमेटियां गठित – तंबोला, स्टेज और एंट्री व्यवस्था की जिम्मेदारी
इस वर्ष पार्षदों को तीन प्रमुख कमेटियों में बांटा गया है, जिनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी—
- तंबोला आयोजन
- स्टेज मैनेजमेंट
- एंट्री और स्वागत व्यवस्था
मेयर ने कहा कि इन कमेटियों का काम केवल सीमित नहीं रहेगा,
“सभी पार्षद एक-दूसरे के काम में सहयोग करेंगे और पूरा कार्यक्रम मिलकर संभालेंगे।”
संस्कृति, वाद्ययंत्र और कलाकारों को विशेष सुविधा
मेयर ने बताया कि इस वर्ष
- हिमाचल की पारंपरिक संस्कृति को मंच पर प्राथमिकता दी जाएगी
- लोक वाद्ययंत्र कलाकारों को विशेष सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी
- पार्षदों को इसकी जिम्मेदारी भी दी गई है कि कलाकारों की जरूरतों का ध्यान रखें
महानाटी में पार्षदों की अनिवार्य मौजूदगी
बैठक में चर्चा हुई कि
- महानाटी के दौरान सभी पार्षद मौजूद रहें
- सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को समय पर पहुंचाना और भोजन व्यवस्था भी पार्षद संभालेंगे
शहरवासियों को आमंत्रण देने का जिम्मा
मेयर और डिप्टी मेयर उमा कौशल ने पार्षदों को निर्देश दिए हैं कि
- शहर के हर परिवार तक विंटर कार्निवाल का निमंत्रण पहुंचाया जाए
- व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई जाए
मेयर ने कहा—
“बैठक में पार्षदों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। तीन कमेटियां बनाई गई हैं और सभी अपने-अपने कार्यों के साथ मिलकर अन्य व्यवस्थाएं भी संभालेंगे।”