भोटा में सिलेंडर धमाका, आग बुझाते समय दुकानदार झुलसा

Himachal News

भोटा में बुधवार सुबह रेस्ट हाउस के साथ लगती पुरुषोत्तम की चाय की दुकान में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सिलेंडर फटने से आग भड़क उठी, जिससे दुकान में अफरा-तफरी मच गई।

आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान पास की दुकान के संचालक कमलेश कुमार उर्फ नाथूराम गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि दो अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल भेजा गया, जहां से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

भंडारा कार्यक्रम किया गया रद्द

घटना के चलते रेस्ट हाउस मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाला भंडारा कार्यक्रम एहतियात के तौर पर रद्द कर दिया गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

पुलिस और अग्निशमन विभाग घटना के कारणों की जांच में जुटे हैं। प्रारंभिक तौर पर सिलेंडर ब्लास्ट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।
यह हादसा एक बार फिर गैस सिलेंडर के उपयोग में सतर्कता बरतने की आवश्यकता को दर्शाता है।