भटेड में लगा वित्तीय जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी

Himachal News

हमीरपुर,

हमीरपुर जिले के भटेड गांव में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की ऊहल शाखा द्वारा नाबार्ड के सहयोग से वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं और डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था।

शाखा प्रबंधक रजनीश ठाकुर और संजीव कुमार ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, स्वरोजगार ऋण, वाहन ऋण और गृह निर्माण ऋण की जानकारी दी। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के लाभ एवं पात्रता के बारे में विस्तार से बताया।

महिलाओं को SHG बनाने के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह (SHG) बनाकर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। बैंक की विभिन्न बचत व जमा योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। अधिकारियों ने कैशलेस बैंकिंग के महत्व पर जोर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *