बस में सफर कर रहा था युवक, पुलिस ने बरामद किया चिट्टा

Himachal News

सोलन ,

जिला सोलन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना धर्मपुर में दर्ज एफआईआर नंबर 46/2026 के अनुसार एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ से शिमला जा रही उत्तराखंड परिवहन की बस में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान बस में सवार एक युवक के कब्जे से 10.01 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

आरोपी की पहचान कंडाघाट निवासी दीपक के रूप में

पुलिस ने आरोपी की पहचान दीपक पुत्र भगत राम (30 वर्ष), निवासी गांव दोलग, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में की है। बरामदगी के बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया।

कोर्ट में पेश होगा आरोपी, नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। आरोपी को 17 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *