डिजिटल गवर्नेंस में हिमाचल को राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री ने डीडीटीजी विभाग की सराहना की

Himachal News

शिमला,

मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस (डीडीटीजी) विभाग के प्रयासों की सराहना की है।

डीडीटीजी विभाग को ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में नवाचार और नागरिक-केंद्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। सचिव डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस आशीष सिंघमार तथा निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने ये सम्मान मुख्यमंत्री को भेंट किए।

विभाग की अभिनव पहल HimParivar को ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ द्वारा ‘बेस्ट स्टेट-लेवल ई-गवर्नेंस इनिशिएटिव’ श्रेणी में ई.टी.गोव टेक. 2026 (सिल्वर विनर) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं विभाग के ‘सर्वे प्लेटफॉर्म’ को प्रभावी डिजिटल सर्वेक्षण और डेटा आधारित प्रशासन के लिए SKOCH Group द्वारा ‘स्कॉच अवार्ड-2025’ प्रदान किया गया।

इसके अलावा HimParivar, हिम एक्सेस सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) तथा सर्वे प्लेटफॉर्म को भी ‘स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट रिकॉगनिशन’ मिला है।

मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने कहा कि राज्य सरकार तकनीक और नवाचार के माध्यम से जनता को प्रभावी, पारदर्शी और सुलभ सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि डिजिटल रूप से सशक्त हिमाचल के विजन को साकार करने के लिए विभाग द्वारा एकीकृत प्लेटफॉर्म और डेटा आधारित प्रशासन की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

सचिव आशीष सिंघमार ने कहा कि ये पुरस्कार राज्य में मजबूत और नागरिक-केंद्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए विभाग के निरंतर प्रयासों का परिणाम हैं।

इस अवसर पर प्रधान सचिव देवेश कुमार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *